फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: युवक को किडनैप कर मारपीट करने का वीडियो वायरल, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। युवक को गाड़ी में बिठाकर किडनैप कर मारपीट व पांच लाख रुपये की डिमांड करने व मारपीट का वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान अभिषेक उर्फ अभी निवासी मॉडल टाउन पभात, राजवीर उर्फ रोहित कुमार निवासी नाभा साहिब जीरकपुर और नमन गुप्ता निवासी नाभा गांव के रूप में हुई है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस छापा मार रही है। शिकायतकर्ता राजप्रीत कौर ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा जसवीर सिंह अपने गांव से जीरकपुर जा रहा था जैसे ही वह पभात गांव की गुगा माड़ी के पास पहुंचा तो उन्होंने उसके बेटे को गाड़ी में बिठा लिया और नाभा गांव में ले जाकर उसके साथ मारपीट की और मारपीट का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की डिमांड की। उसके कुछ दिन बाद उक्त व्यक्तियों ने दोबारा उनके बेटे के साथ मारपीट की तो उसने पूरी बात बताई। इसकी शिकायत थाना जीरकपुर में दर्ज करवाने के बाद उन्होंने पुलिस कर्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कर्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें