फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रिश्तेदार से मिलने जा रहे दंपती के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, थाने में समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मलोया में रिश्तेदार के यहां मिलने आ रहे दंपती के साथ हुई मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना 14 नवंबर देर शाम की बताई जा रही है। यहां आधा दर्जन के करीब कुछ युवकों ने पटाखे फोड़ने मना करने पर दंपती के साथ मारपीट की। हालांकि मामला मलोया थाने पहुंचने पर दोनों पक्षों के आपस में जानकार होने के चलते समझौता हो गया।
विज्ञापन


सेक्टर- 25 कॉलोनी के रहने वाले 45 साल के निर्मल सिंह ने मलोया थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मलोया में जब पत्नी पूनम (38) और बच्ची सानवी (5) के साथ अपने रिश्तेदार के घर उनसे मिलने जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में कुछ लड़के पटाखे फोड़ रहे थे, जिनसे उन्होंने रास्ते से हटने के लिए कहा। आरोपों के मुताबिक इसके बाद उन लड़कों ने उन्हें उल्टा-सीधा कहना शुरू कर दिया। इतने में मोहल्ले के कुछ और लोग भी वहां पहुंच गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। जब यह देखकर उसकी पत्नी ने उसे छुड़ाने की कोशिश की तो उन्होंने उसके साथ भी मारपीट की। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर दोनों पक्षों पुलिस थाने ले आई। आरोपों के मुताबिक मोहल्ले वालों की ओर से असल आरोपी को भगा दिया गया। उसकी जगह एक दिव्यांग व्यक्ति को आगे कर दिया गया। जिसे देख पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत दिए जाने के बाद थाने में ही समझौता कर लिया गया। वहीं, मामले में मलोया थाना पुलिस का कहना है कि मामले की सूचना मिली थी। दोनों पक्षों के आपस में जानकार होने के चलते समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें