फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया देने का लालच देकर युवक का मोबाइल ले गए शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में एक युवक को नया मोबाइल देने का लालच देकर दो युवक उसका मोबाइल लेकर फरार हो गए। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वारदात औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 स्थित प्लाट नंबर 349 के पास की है। रामदरबार फेस एक निवासी तुषार रविवार को किसी काम से जा रहा था। उक्त क्षेत्र में पहुंचा तो बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। युवकों ने तुषार से मोबाइल कंपनी में काम करने की बात कहकर उसे नया मोबाइल दिखाया। बोला कि वह इस मोबाइल को बेचना चाहते हैं, लेकिन तुषार ने खरीदने से मना कर दिया। इसके बाद युवकों ने झांसा दिया कि वह अपना पुराना मोबाइल देकर इसे ले सकता है। जैसे ही पीड़ित ने अपना मोबाइल युवकों को दिया तो वह लेकर फरार हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बयान में तुषार ने बताया कि वह आरोपियों के लालच में आ गया था, जिस वजह से उसने अपना मोबाइल उन्हें थमा दिया। पुलिस अब वारदात स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें