चंडीगढ़। शहर के एक गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अध्यापिका के यौन शोषण के आरोप पर शिक्षा विभाग ने मंगलवार को स्कूल के वाइस प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया है।
अध्यापिका ने स्कूल के वाइस प्रिंसिपल पर अनुचित तरीके से छूने की कोशिश करने, असुरक्षित महसूस करवाने और फोन पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने के आरोप लगाए ह। अध्यापिका ने विभाग को दी लिखित शिकायत में बताया है कि उसे धमकाया भी गया। यौन शोषण के आरोप पर सख्ती बरतते हुए शिक्षा विभाग ने वाइस प्रिंसिपल को निलंबित कर जांच समिति का गठन कर दिया है। डीईओ की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति में डिप्टी डीईओ, सेक्टर-16 और 18 के स्कूल प्रधानाचार्य शामिल हैं। स्कूल शिक्षा निदेशक हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ ने बताया कि अगले दो सप्ताह में समिति विभाग को रिपोर्ट सौंपेगी।