फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू की 74वीं कन्वोकेशन में 5 दिसंबर को उपराष्ट्रपति होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के इवनिंग विभाग में इस बार पहली बार कन्वोकेशन आयोजित की जाएगी। पिछले साल विद्यार्थियों की ओर से इसकी मांग उठाई गई थी, जिसे इस साल मंजूरी मिल गई है।
इसमें 2023 से 2025 तक के बैचलर और मास्टर डिग्री के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। इसके लिए विभाग की ओर से गूगल फॉर्म जारी किया गया है। इच्छुक विद्यार्थियों को इसमें अपनी जानकारी भरनी होगी, ताकि वे कन्वोकेशन में शामिल हो सकें। जल्द ही कन्वोकेशन की तारीख तय होगी।
विज्ञापन

वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी की 74वीं कन्वोकेशन 5 दिसंबर को आयोजित होगी। इसमें उपराष्ट्रपति और पीयू के चांसलर सीपी राधाकृष्णन मुख्य रूप से शामिल होंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर यूनिवर्सिटी में बैठक हो चुकी है। पीयू के रजिस्ट्रार प्रो. यजवेंद्र पाल वर्मा ने बताया कि समारोह में कितने विद्यार्थियों को डिग्रियां और कितने को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे, इसकी सूची तैयार की जा रही है। इसके अलावा मानद उपाधि पाने वाले व्यक्ति का नाम भी तय किया जा रहा है। पहली बार दिसंबर महीने में होने जा रही है। इससे पहले मार्च या अप्रैल में होती थी। पिछले साल उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने यूनिवर्सिटी को दिसंबर में कन्वोकेशन आयोजित करने का सुझाव दिया था और इसमें शामिल होने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन

इसके बाद 13 दिसंबर 2025 को समारोह आयोजित किया गया, लेकिन कैंपस में विरोध-प्रदर्शन के चलते उनका दौरा रद्द हो गया था। उन्होंने वीडियो संदेश के जरिए विद्यार्थियों को संबोधित किया था। समारोह की अध्यक्षता पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने की थी। इवनिंग विभाग के विद्यार्थियों के लिए यह पहली ऐसी पहल होगी, जिसमें उन्हें अलग से दीक्षांत समारोह में डिग्री प्राप्त करने और अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों का जश्न मनाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें