पीयू के कार्यक्रम में पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब विश्वविद्यालय में लॉ सभागार में पांचवी ग्लोबल एलुमनाई मीट में उपराष्ट्रपति व कुलाधिपति जगदीप धनखड़ पहुंचे।
स्टूडेंट सेंटर पर पिछले 61 दिन से सीनेट चुनाव करवाने के लिए धरने पर बैठे छात्रों ने स्टूडेंट सेंटर पर कुलाधिपति और कुलपति का पुतला फूंकने की चेतावनी दी थी। इससे पहले ही पुलिस प्रदर्शनकारी छात्रों को ले गई। पीयू के लॉ सभागार में पांचवी ग्लोबल एलुमनाई मीट के लिए पोर्टल पर 1265 पूर्व छात्र पंजीकरण करवा चुके हैं। समारोह की अध्यक्षता उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कर रहे हैं और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्य अतिथि हैं।