फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोश और जज्बे से भरपूर वेटरन एथलीटों ने दिखाया दम, जीते मेडल

विज्ञापन
चंडीगढ़ क्लब से सुपर सिख मैराथन के बाद बुजुर्ग धावकों ने डांस किया और खूब मस्ती की।
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-46 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में रविवार को मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में काफी संख्या में वेटरन एथलीटाें ने दमखम दिखाते हुए विभिन्न इवेंट में हिस्सा लेते हुए मेडल जीते। ट्रैक एंड फील्ड पर इनको दौड़ते-भागते, लांग जंप और अन्य इवेंट में हिस्सा लेते हुए देख वहां उपस्थित हर कोई हैरान था। जोश और जज्बे से दौड़ते हुए इन्होंने दिखा दिया कि अगर हौसला बुलंद हो तो उम्र भी कोई मायने नहीं रखती।
विज्ञापन

विभिन्न वर्गों के विजेता
60 प्लस वर्ग : बलविंदर सिंह पहले, जोगिंदर सिंह दूसरे स्थान और दविंदर सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
70 प्लस वर्ग: पूरन सिंह पहले, मनोहर लाल दूसरे और पूर्ण सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
75 प्लस वर्ग: एमएस धनौआ विजेता बने।
80 प्लस वर्ग: गुरदयाल सिंह विजेता और दलजीत सिंह उपविजेता बने।
85 प्लस वर्ग: सतपाल सिंह विजेता, इंद्र सिंह दूसरे और ओमप्रकाश तीसरे स्थान पर रहे।
महिला वर्ग में शॉटपुट 30 प्लस वर्ग: पवित्र कौर विजेता और गुरवीर कौर उपविजेता बनीं।
35 प्लस वर्ग : मीनाक्षी पहले, दविंदर कौर दूसरे और दविंदर कौर तीसरे स्थन पर रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें