फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम की पेशीः इस डेरे पर रहेगी खास नजर, इस वजह से लोकप्रिय है

Wed, 23 Aug 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
साध्वी यौन शोषण केस में डेरामुखी राम रहीम पर फैसला
विज्ञापन
डेरा मुखी पर 25 अगस्त को आने वाले फैसले के मद्देनजर पूरा पंजाब और हरियाणा हाई अलर्ट पर है, वहीं एक डेरे पर पुलिस और इंटेलीजेंस की खास नजर रहेगी। ये है पंजाब के बठिंडा का सलाबतपुरा डेरा। यहां पर मई 2007 में इसी डेरे में डेरा मुखी ने दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह की तरह की वेशभूषा पहनकर डेरा प्रेमियों को जाम-ए-इंसां पिलाया था। इसके बाद डेरा प्रेमियों और सिखों में टकराव हो गया था और सिखों की ओर से डेरा मुखी के खिलाफ केस किया गया था।
विज्ञापन


अब जिला प्रशासन ने डेरा सलाबतपुरा को पूरी तरह से पुलिस छावनी में तबदील कर दिया है। 24 घंटे डेरे के इर्द गिर्द पुलिस की तैैनाती है। हालांकि बड़ी तादाद में डेरा प्रेमी डेरे में पहुंचने लगे हैं। डेरे से जुडे़ साधू सिंह का कहना है कि डेरा प्रेमी तो सत्संग के लिए आ रहे हैं और वह ऐसी कोई भी बात नहीं करते जिससे अमन कानून की स्थिति बिगड़े। कानून सब के लिए एक है।

सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में डाली जा रही भड़काऊ पोस्ट के बारे में उन्होंने कहा कि यह कुछ शरारती लोगों की चाल है जो पंजाब की अमन शांति भंग करना चाहते हैं। डेरा समर्थक ऐसा कुछ नहीं करेंगे, जिससे अमन शांति भंग हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें