फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: व्यक्ति पर तलवार से हमला कर छीनी थी गाड़ी, दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सोहाना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। तीन मई को हुई कार चोरी की वारदात को हल करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा है। साथ ही चोरी हुई कार भी बरामद कर ली है। आरोपियों की पहचान दविंदर सिंह वासी फिरोजपुर और परमिंदर सिंह वासी फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, तीन मई को रामचंद्र वासी सेक्टर-89 कार से अपने घर जा रहा था। इस दौरान जब वह लांडरां-बनूड़ रोड के पास पेशाब करने रुका तो वहां पर दो अज्ञात व्यक्ति आए। उन्होंने उसके साथ पहले हाथापाई की और फिर तलवार से हमला किया और उसकी कार, पर्स और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। सोहाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था। मामले में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की है। इसके बाद पुलिस को उक्त वारदात को हल करने में बड़ी सफलता हासिल हुई। दोनों आरोपियों को चोरी की कार सहित फिरोजपुर के नजदीक गांव शरीहांवाला बराड़ से गिरफ्तार किया गया।



पेट्रोल खत्म होने पर किया था कार चालक पर हमला

एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि आरोपियों ने चंडीगढ़ से मोटरसाइकिल छीनी थी। जब वह मोटरसाइकिल पर जा रहे थे तो उसका पेट्रोल खत्म हो गया था। बाद में उन्होंने कार सवार पर हमला कर कार छीनी थी। अभी आरोपियों से पूछताछ चल रही है। आरोपियों का कार लूटने का मकसद अभी तक पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें