फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रात में गाड़ी को लगाई आग, अज्ञात पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मनीमाजरा। मौलीजागरां क्षेत्र में खड़ी एक गाड़ी को अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। घटना में वाहन के साथ उसके जरूरी दस्तावेज भी जल गए।

पुलिस के अनुसार विकास नगर मौलीजागरां निवासी परवीन कुमार (49) की शिकायत पर थाना मौली जागरां में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया कि 22/23 अप्रैल की दरम्यानी रात करीब 2:30 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी गाड़ी को आग लगा दी। आग से वाहन जल गया और उसमें रखे ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी और इंश्योरेंस समेत अन्य दस्तावेज भी नष्ट हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें