चंडीगढ़। रामदरबार फेज-2 में दिनदहाड़े एक युवक ने चाकू की नोक पर सब्जी विक्रेता से चेन लूट ली। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि पीड़ित महेंद्र रेहड़ी लेकर जा रहा था तभी हेलमेट पहने आरोपी ने उसे बीच रास्ते रोक लिया। आरोपी ने चाकू दिखाकर धमकाया और गले से चेन छीनकर फरार हो गया। घटना के दौरान सड़क पर आवाजाही जारी रही लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। वारदात के बावजूद शहर में लगे पुलिस नाकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजीव कुमार के अनुसार पीड़ित ने अभी तक शिकायत नहीं दी है लेकिन पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।