फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैक्सों की मजबूती के साथ किसानों की समृद्धता प्राथमिकता : वेद फूलां

विज्ञापन
विज्ञापन
हरकोफैड के चेयरमैन वेद फूलां ने संभाला कार्यभार, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला पहुंचे
विज्ञापन

अधिकारियों को योजनाएं तैयार करने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरकोफैड के नवनियुक्त चेयरमैन वेद फूलां ने पहले नवरात्रे पर कार्यभार संभाला। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने उनका मीठा मुंह कराया और पदभार संभलवाया। चेयरमैन वेद फूलां ने अधिकारियों की बैठक में किसानों के हितों में योजनाएं तैयार करने के साथ ही अधिकारियों को किसान कल्याणकारी योजनाएं घर-घर पहुंचाने का रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए।
नवनियुक्त चेयरमैन ने कार्यभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी व राज्यसभा सांसद सुभाष बराला का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसे निष्ठा के साथ निभाएंगे और किसानों की समृद्धता को लेकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता पैक्सों की मजबूती के साथ किसान कल्याणकारी योजनाएं घर-घर तक पहुंचाना है ताकि किसान उनका आसानी से लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सहकारिता मंत्रालय की नई पहल के तहत पैक्सों में काॅमन सर्विस सेंटर खोलने की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा। अधिकारियों की बैठक के दौरान चेयरमैन वेद फूलां ने अधिकारियों को किसानों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए चलाए जाने वाले प्रशिक्षण शिविरों को गति देने के भी निर्देश दिए गए हैं। बैठक में हरकोफैड की प्रबंध निदेशक सुमन बल्हारा, प्रचार अधिकारी, अनुपमा व सहकारी शिक्षा अधिकारी जगदीप सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें