फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैट घोटाला : रिफंड के पैसे करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति खरीदी

विज्ञापन
विज्ञापन
ईडी ने कहा-जांच जारी, साढ़े 16 लाख कैश व आपत्तिजनक दस्तावेज भी मिले
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बीते मंगलवार को वैट घोटाले के मामले में हरियाणा-पंजाब में 14 स्थानों पर छापे मारे थे। एक दिन चली जांच के बाद ईडी ने दावा किया है कि उसकी टीम ने उत्पाद एवं कराधान विभाग के तीन अधिकारियों और सिंडिकेट महेश बंसल, पदम बंसल, अमित बंसल, मोनिल बंसल, ऋषि गुप्ता, हरीश बियानी और अन्य के व्यावसायिक और आवासीय आवासों पर दबिश दी थी। इन सभी ने फर्जी फर्में बनाईं थी और माल की आवाजाही के बिना कर योग्य वस्तुओं की फर्जी अंतरराज्यीय बिक्री का दावा किया था। इसमें अधिकारियों की भी मिलीभगत थी और उनके जरिये करोड़ों रुपये का रिफंड प्राप्त किया। दबिश के दौरान ईडी को डिजिटल उपकरणों, आपत्तिजनक दस्तावेजों, करोड़ों रुपये की अचल संपत्तियों, बैंक लॉकर, डीएमएटी खाते मिले। इस दौरान ईडी ने 16.38 लाख कैश को जब्त किया।
विज्ञापन

ईडी के मुताबिक इस मामले की एफआईआर हरियाणा पुलिस ने दर्ज की थी। इसी आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के शक पर अपनी जांच शुरू की थी। ईडी की जांच से पता चला कि सिंडिकेट सदस्यों ने फर्जी फर्म बनाईं। इन फर्जी फर्मों के जरिये गलत इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा किया गया और अधिकारियों की मदद से रिफंड प्राप्त किए गए। धोखाधड़ी से प्राप्त इन रिफंडों को नकद में निकाला गया। इससे सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। आरोपियों ने इन रुपयों से करोड़ों रुपये की चल और अचल संपत्तियों के अधिग्रहण के लिए उपयोग किया गया। ईडी ने कहा मामले की जांच जारी है। हरियाणा पुलिस की एसआईटी ने दस हजार करोड़ से ज्यादा के घोटाले का दावा किया था। इस मामले में हरियाणा पुलिस ने 50 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की थी और 30 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें