फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विभिन्न पंचायतों ने की गढ़शंकर को नवांशहर ज़िले से जोड़ने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़शंकर। गढ़शंकर की विभिन्न पंचायतों के सरपंचों और पंचायत प्रतिनिधियों ने पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और हलके के विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी को गढ़शंकर को शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) ज़िले से जोड़ने की मांग करते हुए एक मांग पत्र सौंपा। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के कई गांव भौगोलिक दृष्टि से नवांशहर के बेहद नजदीक है लेकिन होशियारपुर जिले तक 60 से 80 किलोमीटर का थका देने वाला सफर आम लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बना हुआ है। खासकर गरीबों, मजदूरों, महिलाओं और बुजुर्गों को सरकारी कामों के लिए दौड़-भाग करनी पड़ती है जिससे समय, पैसा और मेहनत दोनों बर्बाद होते हैं। सरपंच बूटा सिंह अलीपुर ने कहा कि हम कई वर्षों से यह मांग कर रहे हैं लेकिन अब लोगों को पूरा विश्वास है कि डिप्टी स्पीकर रौड़ी इस समस्या का समाधान करेंगे। नवांशहर से जुड़ने से क्षेत्र की दर्जनों समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें