चंडीगढ़। भाजपा ने वरिंदर जेडी को वार्ड नंबर तीन का मंडल अध्यक्ष बनाया है। जेडी ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा और जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीति-नीति को अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता और आम जनता तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। वे संगठन को मजबूत करने, सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाने और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे।