वेलेंटाइन डे पर गेड़ी रुट, कालेज और यूनिवर्सिटी में पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। मनचलों को काबू करने के लिए सिविल ड्रेस में महिला और पुरुष कांस्टेबल तैनात रहेंगे।
वेलेंटाइन डे के लिए सुरक्षा इंतजाम को लेकर बुधवार को एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने निर्देश जारी किए कि अपने-अपने एरिया में कड़ी सुरक्षा होनी चाहिए। ताकि कोई छेड़छाड़ की घटना न हो सके। इसके अलावा कालेजों और यूनिवर्सिटी में पुलिस की अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाए। यहीं नहीं गेड़ी रुट को पुलिस वन-वे करेगी। इसके लिए पुलिस ने पूरी योजना बना ली है।
एसएसपी ने सभी कालेजों, शिक्षण संस्थानों और मार्केट में पीसीआर और बीट बाक्स के जवान तैनात करने के निर्देश जारी किए हैं।