फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जलसंकट पर दिल्ली सरकार ने लगाए आरोप, हरियाणा ने नकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा का दावा, निर्धारित मात्रा से ज्यादा पानी दिल्ली को दिया जा रहा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दिल्ली सरकार की ओर से लगाए गए यमुना का पानी रोकने के आरोप से हरियाणा सरकार इन्कार किया है। हरियाणा सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता डॉ. सतबीर कादियान ने कहा दिल्ली में जब भी जलसंकट होता है तो आरोप हरियाणा पर ही लगते हैं। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा की ओर से दिल्ली को तय मात्रा से ज्यादा पानी दिया जा रहा है। दिल्ली को 700 क्यूसेक पानी देने का करार हुआ था, लेकिन हरियाणा की ओर से 1050 क्यूसेक पानी दिल्ली को दिया जा रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी ने बुधवार को हरियाणा सरकार पर यमुना का पानी रोकने का आरोप लगाया था। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को चिट्ठी भी लिखी थी। इस पर पूर्व सीएम मनोहर लाल ने वीरवार को प्रेस वार्ता में दिल्ली सरकार पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार हैदरपुर और वजीराबाद में निर्धारित मात्रा के अनुसार पानी दिया जाता है। जो पानी इन दोनों क्षेत्रों में दिया जाता है उसको बीच में से पाइप काटकर वे लोग अलग-अलग जगहों पर देने लग गए हैं। हरियाणा सरकार शेयर से ज्यादा पानी दे रही है। जब हरियाणा के पास अतिरिक्त पानी होता है और हम उन्हें अतिरिक्त पानी भी देते हैं। मई-जून में जब पानी कम होता है उस समय वही पानी जाता है जो निर्धारित किया गया है। यह संभव नहीं कि हरियाणा की जनता को प्यासा रखकर दिल्ली को पानी देंगे। यह सुप्रीम कोर्ट में भी कहा जा चुका है। पानी के विषय पर इमोशनल खेल खेलना उचित नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें