फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटीसीए हुआ बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद पहली बार ऑफिशियल टूर्नामेंट खेल रही यूटीसीए की टीम को करारा झटक ा लगा है। जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने तीनाें लीग मुकाबले हारने के बाद यूटीसीए की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। शनिवार को टूर्नामेंट का मुकाबला सेक्टर 16 क्रिकेट स्टेडियम में यूटीसीए और पीसीए कोल्टस की टीम के बीच खेला गया। इसमें पीसीए कोल्टस ने यूटीसीए को 9 विकेट से शिकस्त दी। इस हार के साथ यूटीसीए का जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का सफर खत्म हुआ।
विज्ञापन

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूटीसीए की पूरी टीम 47.4 ओवर में 163 के स्कोर पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज मनन वोहरा दो, सरूल कंवर जीरो के स्कोर पर जल्दी आउट हो गए। उदय कौल ने 5 चौके की मदद से 33 रन, प्रीतकमल के 39 रन, जसकरन ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में इकजोत सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर 4 विकेट, हरप्रीत बराड़ ने 24 रन देकर 4 विकेट, अभिनव शर्मा और मनिंदर सिंह ने 1-1 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीसीए कोल्टस की टीम ने 31 ओवर में 1 विकेट पर 164 रन बनाकर मैच को जीत लिया। सलामी बल्लेबाज सनवीर सिंह ने 56 रन बनाए। प्रभसिमरन ने 88 रन बनाए। वहीं, हरप्रीत बराड़ के नाबाद 15 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

दिन का दूसरा मैच जीएमएसएसएस 26 में बड़ौदा और आरएससीसी दिल्ली केबीच खेला गया। इस मैच में बड़ौदा को 5 विकेट से जीत मिली। आरएससीसी दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते 50 ओवर में 8 विकेट पर 249 रन बनाए। आयुष सिक्का ने 8 चौके की मदद से 83 रन और गीतांश खेड़ा ने एक छक्के व 5 चौकों की मदद से 49 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में ध्रुव पटेल ने 47 रन देकर 2 विकेट, के उपाध्याय ने 58 रन देकर 2 विकेट झटके। जवाब में बड़ौदा ने शिवालिक शर्मा की ओर से 73 रन, भानू पुनिया के 36 रनों की पारी की बदौलत 47.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें