चंडीगढ़। लाहली और गुरुग्राम में आयोजित महिला अंडर-23 टी-20 टूर्नामेंट के समापन के बाद मंगलवार को टीम की समीक्षा बैठक सेक्टर-16 के क्रिकेट स्टेडियम में की गई। इसकी अध्यक्षता यूटीसीए के कोषाध्यक्ष आलोक कृष्ण और मैनेजर इंदु गुप्ता ने की। इस अवसर पर चयनकर्ता अनूप सोंधी, अमित पराशर और कोच रितु ध्रुब भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर टीम के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।
चंडीगढ़ टीम ने इस टूर्नामेंट में पांच में से दो मैच जीती थी। इन दो मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। काश्वी गौतम को लगातार प्रभावी गेंदबाजी के लिए और आराध्या बिष्ट को बल्लेबाजी में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस बैठक का समापन आगामी डोमेस्टिक सीजन को ध्यान में रखते हुए टीम को और मजबूत बनाने की रूपरेखा के साथ किया गया।