फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून 2021 तक यूटी सचिवालय और सीएचबी की नई इमारत हो जाएगी तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) के अधिकारियों के लिए नई इमारत का कार्य इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है। प्रशासन और सीएचबी के अधिकारियों के अनुसार दोनों भवन जून 2021 तक बनकर तैयार हो जाएंगे। कोरोना की वजह से दोनों के कार्य प्रभावित हुए हैं। अगर कोरोना के चलते लॉकडाउन नहीं होता तो यूटी सचिवालय व सीएचबी के कई विभाग अब तक नई इमारत में शिफ्ट हो गए होते।
विज्ञापन

दोनों इमारतों का ढांचा निर्माण कार्य तकरीबन 90 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है। अब इमारत में बिजली, एसी फिटिंग आदि का कार्य जारी है, जिसे अगले कुछ महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा इमारत के आसपास की जगह को भी विकसित किया जाना है। यूटी सचिवालय की नई इमारत को बनाने का कार्य चंडीगढ़ प्रशासन का इंजीनियरिंग विभाग देख रहा है, जबकि सीएचबी की इमारत का निमार्ण कार्य खुद सीएचबी देख रहा है। दोनों इमारतों का निर्माण कार्य दिसंबर 2018 में शुरू हुआ था। प्रशासन और सीएचबी को दोनों इमारतों का कार्य दिसंबर 2020 तक पूरा करना था, लेकिन कोरोना की वजह से इस कार्य में 6 महीने की देरी हो हुई है। दोनों ग्रीन इमारत हैं, जिनमें एनर्जी सेविंग के साथ ही कई तरह की नई विशेषताएं शामिल होंगी। इस संबंध में प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि सीएचबी की ग्रीन इमारत का ढांचा निर्माण कार्य तकरीबन पूरा कर लिया गया है। जो थोड़ा काम बाकी है, उसे भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसमें फिनिशिंग का काम शुरू कर दिया गया है।
सीएचबी की ग्रीन इमारत में होंगी कई विशेषताएं
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की ग्रीन इमारत में दो बेसमेंट पार्किंग होगी, जिसकी क्षमता 221 वाहनों को पार्क करने की होगी। यह इमारत गोल्ड रेटिंग के सभी मापदंड को पूरा करेगी। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के साथ ही सोलर पैनल सिस्टम भी लगाया जा रहा है। इसके अलावा एफिसिएंट वाटर फ्लो, एनर्जी एफिसिएंट वीआरवी सिस्टम, सीडी मॉनिटरिंग बेस्ड कार पार्किंग वेंटिलेशन सिस्टम, एलईडी एफिसिएंट इंटीरियर लाइटिंग और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगाया जा रहा है। एसटीपी से ट्रीट होने वाले पूरे पानी को इमारत में ही इस्तेमाल किया जाएगा। पानी के नल भी कम प्रेशर के होंगे, ताकि पानी की बर्बादी न हो।
विज्ञापन

पर्यावरण भवन की तर्ज पर बन रहा है नया यूटी सचिवालय
यूटी सचिवालय की नई इमारत सात मंजिला बनाई जा रही है, जिसमें बेसमेंट भी शामिल है। इस इमारत को ईको फ्रेंडली बनाने के लिए कई तरह के प्रावधान किए गए हैं। इस बिल्डिंग को सेक्टर-19 स्थित पर्यावरण भवन की तर्ज पर बनाया गया है। नई इमारत का काम पूरा होने के बाद ही चंडीगढ़ के सभी विभाग इसी इमारत में आ जाएंगे। इसमें एक्साइज एंड टैक्सेशन, समाज कल्याण विभाग, लीगल मेट्रोलॉजी, स्वास्थ्य, स्टेट एग्रीकल्चरल मार्किटिंग बोर्ड और ऑफिस ऑफ ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत ऑफिसर शामिल हैं। अभी फिलहाल ये सभी ऑफिस अलग-अलग कई अन्य इमारतों में ही चल रहे हैं। यह इमारत सोलर पावर प्लांट के साथ ही भूकंपीय क्षमता से निपटने में सक्षम होगी। साथ ही इसमें हाई परफॉरमेंस ग्लास, एनर्जी एफिसिएंट लाइटिंग, एयर कंडीशनिंग, आर्गेनिक वेस्ट कंपोस्टिंग लगाया जा रहा है। इमारत के सभी कंट्रोल को सेंट्रली मॉनीटर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें