फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 1.01 करोड़ लूट में यूटी पुलिस का कांस्टेबल तीन दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बठिंडा के कारोबारी को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर अपहरण कर 1.01 करोड़ रुपये लूट के मामले में आरोपी सेक्टर-39 थाने के कांस्टेबल वरिंदर को थाना पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है। उसे सोमवार दोपहर बाद चार बजे जिला अदालत में पेश किया गया। वहीं, मुख्य आरोपी बर्खास्त सब-इंस्पेक्टर नवीन फोगाट फरार है। उधर, इस मामले में फरार कांस्टेबल शिव कुमार के घर की सर्च के लिए थाना पुलिस वारंट जारी करने की मांग को लेकर अदालत पहुंची थी। अदालत में पुलिस ने वरिंदर से फरार आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने, उनकी भूमिका का पता करने और बाकी की रकम बरामद करने के लिए तीन दिन का ही रिमांड मांगा। दूसरी ओर, पुलिस रिमांड का विरोध करते हुए वरिंदर के वकील गौरव सहोता ने दलील दी कि आरोपी से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। वह अपने सीनियर नवीन फोगाट के कहने पर स्पॉट पर गया था। उसने न तो शिकायतकर्ता को धमकाया और न ही वसूली की। वह किसी आपराधिक साजिश का हिस्सा भी नहीं था। उसकी और आरोपी नवीन की कोई चैट या घटना के बाद से बातचीत भी नहीं है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें और रिमांड पेपर देखने के बाद तीन दिन का रिमांड मंजूर किया। वहीं, शिकायतकर्ता के मुताबिक उसे धमकाते हुए लूट में वरिंदर भी शामिल था।
विज्ञापन

दूसरी ओर मामले में थाना पुलिस ने आरोपी वरिंदर की पेशी से कुछ वक्त पहले ही शिकायतकर्ता संजय गोयल समेत उनके ड्राइवर राजकुमार और बिजनेस पार्टनर राजीव उर्फ हैप्पी के सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाए। आरोप के मुताबिक संजय गोयल से उनके ड्राइवर राजकुमार की मौजूदगी में एसआई नवीन और दो अन्य ने 4 अगस्त की शाम को लूट की थी। वहीं 5 अगस्त को संजय के पार्टनर राजीव को आरोपी नवीन ने लगभग 84 लाख रुपये बोलकर सिर्फ 75 लाख रुपये वापस किए थे। तीनों ने जज को अपने बयान पृथक रूप से दर्ज करवाए। अदालत में केस के जांचकर्ता एसआई ने संदिग्धों की पहचान के लिए संजय गोयल के ड्राइवर राजकुमार को एक मोबाइल में कुछ तस्वीरें भी दिखाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें