फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन अब प्रवासी मजदूरों के लिए करेगा रोजगार का इंतजाम, हेल्पलाइन नंबर जारी

Sat, 13 Jun 2020 12:26 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रवासी मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूटी प्रशासन अब प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार की व्यवस्था करेगा। प्रशासन ने एक हेल्प डेस्क और हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है। यदि कोई अपने घर जाना चाहता है तो वह चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की बिल्डिंग में हेल्प डेस्क और जारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन


प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी ने इस संदर्भ में पब्लिक नोटिस जारी किया है। पब्लिक नोटिस के अनुसार इस पहल का मकसद इच्छुक प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने में मदद करना है। यदि कोई मजदूर यहां रुकना चाहता है तो उसके लिए रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।

इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने चार हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। प्रवासी मजदूर जिन्हें रोजगार चाहिए या फिर घर जाना चाहते हैं, वह हेल्पलाइन नंबर 7657977811, 812, 813 और 814 पर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच कॉल कर कर सकते हैं। कॉल करने के बाद उन्हें नाम, चंडीगढ़ का स्थानीय पता, मोबाइल नंबर और पहले क्या काम करते थे, इसकी जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन


पहले रोजगार देते तो 50 हजार मजदूर शहर न छोड़ते
चंडीगढ़ प्रशासन ने प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार की व्यवस्था करने में काफी समय लगा दिया। अगर यही प्रयास पहले किए गए होते तो चंडीगढ़ के बहुत से प्रवासी मजदूरों को घर जाने की नौबत नहीं आती।

चंडीगढ़ प्रशासन के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शहर से करीब 50 हजार प्रवासी मजदूर अब तक अपने घर जा चुके हैं और हजारों ऐसे मजदूर हैं, जो प्राइवेट गाड़ी कर, साइकिल व पैदल यात्रा करके भी अपने गांव की तरफ चले गए। ऐसे में अगर प्रशासन प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिलाने में पहले मदद करता तो स्थितियां अलग हो सकती थीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें