फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमिशन पंचकूला की, खुदाई कर दी चंडीगढ़ में

Fri, 12 Aug 2016 05:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मनीमाजरा
विज्ञापन
एक मोबाइल कंपनी ने तार डालने के लिए मनसा देवी सड़क किनारे की खुदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परमिशन हरियाणा, पंचकूला के मनसा देवी स्थित सेक्टर-4 की, लेकिन जगह खोद दी चंडीगढ़ प्रशासन की। स्थानीय निवासी ने गलत खुदाई देख निगम के रोड विंग को सूचना दी। सूचना मिलते ही रोड विंग के एसडीओ बलराज छिकारा ने मौके पर अपने कर्मचारी गुरदेव सिंह को भेजा। गुरदेव सिंह ने मनसा देवी को जाने वाली सड़क के किनारे बने फुटपाथ की खुदाई कर रहे एक मोबाइल कंपनी के कारिंदों से परमिशन लेटर दिखाने को कहा।
विज्ञापन


जब उन्होंने लेटर दिखाया तो पंचकूला के सेक्टर-4 के स्वास्तिक विहार की परमिशन निकली। इसके बाद गुरदेव सिंह ने खुदाई करने वाला सामान जब्त कर कब्जे में ले लिया। 
रोड विंग के एसडीओ बलराज छिकारा ने बताया कि उन्होंने जेसीबी मशीन लगाकर खोदी की गई जगह में मिट्टी भरवा दी है। मनसा देवी रोड स्थित गिरि सर्विस स्टेशन के मालिक रामेश्वर गिरि का कहना कि खुदाई करने वाले मनीमाजरा से मनसा देवी जाने वाली सड़क किनारे बने पेवर ब्लॉक की खुदाई करते हुए उनके सर्विस स्टेशन तक आ गए। यह जगह चंडीगढ़ प्रशासन की है, जो निगम के अधीन है। जैसे ही खुदाई करने वाले उनके सर्विस स्टेशन के आगे की जगह खोदने लगे तो उन्होंने काम रुकवा कर मामले की जांच कर सूचना चंडीगढ़ निगम के रोड विंग को दी।
विज्ञापन


काम बंद करवाकर सामान जब्त कर लिया है : छिकारा
नगर निगम चंडीगढ़ रोड विंग के एसडीओ बलराज छिकारा ने बताया कि एक मोबाइल कंपनी की ओर से सड़क किनारे बने फुटपाथ की खुदाई की जा रही थी। इसकी परमिशन उनके पास नहीं थी। मामले की सूचना मिलने के बाद उन्होंने काम बंद करवाकर सामान जब्त कर खोदी गई जगह में मिट्टी भरवा दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें