चंडीगढ़। महाशिवरात्रि के मौके पर यूटी प्रशासन ने सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई है। सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग व लाइसेंसिंग अथॉरिटी में वीरवार की सभी अप्वाइंटमेंट्स 12 मार्च से लेकर 19 मार्च तक स्वीकर की जाएंगी। बुधवार को आरएलए दफ्तर ने इस संबंध में जानकारी दी है। आरएलए दफ्तर में लाइसेंस व आरसी के लिए लोगों ने अप्वाइंटमेंट ली हुई है। इन लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए विभाग ने फैसला लिया है। ब्यूरो