फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊषा ने जीती टेबल टेनिस चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वुमेंस के एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में ऊषा सिंह ने राजबीर कौर ग्रेवाल को 3-0 के अंतर से हराकर इंटर-मीडिया टेबल टेनिस चैंपियनशिप जीत ली। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में चैंपियनशिप के उद्घाटन पर एडवोकेट जनरल पंजाब व पंजाब टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल नंदा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। ऊषा सिंह ने राजबीर कौर को 11-7, 11-7 व 11-7 से मात दिया। पुरुषों के वेटरन एकल वर्ग में संजय ने राज ऋषि को 11-5, 11-3 व 11-5 के अंतर से हराकर खिताब जीता। पुरुषों के एकल वर्ग में सुरेंद्र सिंह ने हरबिंदर सिंह को 11-7, 11-8 व 12-10 से पराजित कर खिताब जीता। मिक्स डबल के फाइनल में बरिंदर सलूजा व ऊषा सिंह की जोड़ी ने सुखविंदर पाल व राजबीर कौर की जोड़ी को मात देकर खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें