हरियाणा सरकार ने राज्य महिला आयोग का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियों का आदेश जारी कर दिया है। सरकार ने उषा प्रियदर्शनी को हरियाणा राज्य महिला आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, मीना परमार को आयोग में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही सरकार ने महिला आयोग में पांच सदस्य भी नियुक्त किए हैं। महिला आयोग में भारती सैनी, सुनीता लोहचब, सुमन शहजादवाला ,अनुकंपा गर्ग और सुनीता चौहान को सदस्य बनाया गया है।