फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानी का घर देखते ही भावुक हो गए अमेरिकी राजदूत

Fri, 22 May 2015 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका अंबेसडर राहुल रिचर्ड वर्मा वीरवार को बस्तियात के चायआम मोहल्ले में अपनी नानी के पुराने घर को देखने पहुंचे। करीब 35 साल बाद यहां आए रिचर्ड घर को देख काफी खुश हुए। करीब चार मरले में बने घर रिचर्ड की नानी माया देवी से गुप्ता परिवार ने खरीद लिया था।
विज्ञापन


घर को तोड़कर नया रूप में दे दिया गया है। रिचर्ड गुप्ता परिवार के पास कुछ देर रुके और परिजनों से बातचीत की। इस दौरान रिचर्ड ने मीडिया वालों से दूरी बनाए रखी। नानी का घर देख कर सिर्फ यही बोला कि आई एम ग्रेटफुल। इसके अलावा उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की।

गुप्ता परिवार के अनुसार रिचर्ड ने उनको बताया कि पहले यह घर कच्चा था और इसकी दीवारें छोटी-छोटी होती थी। गली के आगे एक बर्फ बेचने वाला होता जिससे बर्फ लेकर खाते थे। उनकी नानी माया देवी घर बेचकर दिल्ली में सैटल हो गई थी। इससे पहले मोहल्ला निवासियों ने ढोल और बैंडबाजे के साथ रिचर्ड का स्वागत किया।
विज्ञापन


नानी के घर से निकले रिचर्ड मोहल्ले में स्थित श्री राम करियाना स्टोर में भी गए। उन्होंने दुकान में बैठे श्रीराम छाबड़ा को बताया कि जब वह सात साल की उम्र में नानी के घर आए थे तो उनकी दुकान से खाने का सामान लिया करते थे।

रिचर्ड दुकान से टाफी और चाकलेट लेने वाले थे लेकिन लोगों के जमावड़ा अधिक होने पर वह लौट गए। 60 साल से करियाना स्टोर चलाने वाले 82 वर्षीय श्रीराम छाबड़ा ने कहा कि कुछ माह पहले कुछ विदेशी लोग रिचर्ड की नानी का घर पता करने के लिए उनके पास आए थे, तब उन्होंने माया देवी के पुराने घर के बारे में उन्हें बताया था।
विज्ञापन

पापा की क्लास देख भावुक हुए रिचर्ड

रिचर्ड का जन्म कनाडा में हुआ है और उनके माता-पिता डीएवी कॉलेज में पढ़ा चुके हैं। वह डीएवी कॉलेज के दीक्षांत समारोह में जाने से पहले चायआम मोहल्ले में नानी का पुराना घर देखना चाहते थे।

डीएवी कॉलेज में अमेरिकी राजदूत पहुंचे
जालंधर। भारत में अमेरिका के अंबेसडर राहुल रिचर्ड वर्मा ने डीएवी कॉलेज के ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के 919 विद्यार्थियों को डिग्रियां बांटी। उन्होंने डीएवी कॉलेज की तारीफ करते हुए कहा कि इस कॉलेज ने कई महान हस्तियों को तैयार किया है। इस कालेज में पढे़ हुए विद्यार्थी आज अच्छे पद पर काम कर रहे हैं।

उनकी बहुत इच्छा थी कि वे इस कॉलेज में आएं। आज उनकी यह इच्छा पूरी हो गई। इस समारोह में प्रिंसिपल डॉ. बीबी शर्मा के अलावा मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी और मेयर सुनील ज्योति भी उपस्थित रहे।

डीएवी कॉलेज में विद्यार्थियों को डिग्रियां देने पहुंचे राजदूत रिचर्ड राहुल वर्मा कॉलेज पहुंचकर भावुक हो गए। उनके पिता इसी कॉलेज के कमरा नंबर 15 में पढ़ते थे। जब राजदूत इस कमरे में पहुंचे तो भावुक हो गए। उन्होंने नारियल फोड़कर इस कमरे का अनावरण भी किया। प्रिंसिपल डॉ. बीबी शर्मा ने राजदूत का स्वागत किया।

इस दौरान उन्हें उनके पापा द्वारा 1948 में भरे गए दाखिला फार्म की प्रति भी स्मृति चिह्न के रूप में दी गई। इस समारोह के दौरान राजदूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका का राष्ट्रपति बराक ओबामा की मुलाकात को कामयाब बताया। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात से दोनों देशों को काफी फायदा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें