फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्बन पॉलीक्लीनिक सेंटर : साढ़े सात करोड़ के पांच मंजिला भवन में मरीजों को मिलेंगी पर्याप्त सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। अर्बन पॉलीक्लीनिक सेंटर पिंजौर के भवन का इस साल के अंत तक विस्तार होने की वजह से मरीजों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगेंगी। फिलहाल भवन के अभाव में सुविधाएं नहीं मिल पाने की वजह से मरीजों को निजी अस्पताल और लैब का रुख करना पड़ रहा है। अब साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से 45 हजार स्क्वेयर फीट में अर्बन पॉलीक्लीनिक सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। इस भवन के बनने के बाद मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में इजाफा हो जाएगा। प्राइमरी हेल्थ सेंटर को अपग्रेड कर इसे अर्बन पॉलीक्लीनिक सेंटर में तब्दील तो कर दिया गया परंतु भवन में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं थीं। प्राइमरी हेल्थ सेंटर अभी मरीजों के लिए केवल रेफरल सेंटर ही बना हुआ है। अभी इस सेंटर में मरीजों के लिए छह बेड की ही सुविधा है, लेकिन इस भवन के बनने के बाद अर्बन पॉलीक्लीनिक सेंटर में 30 बेड की व्यवस्था हो जाएगी। इसके अलावा लैब सहित एक्स-रे आदि की सुविधा भी यहीं उपलब्ध हो जाएगी। अस्पताल के अर्बन पॉलीक्लीनिक सेंटर में अपग्रेड होने से लोगों को अनेक सुविधाएं मिलेंगी। प्राइमरी हेल्थ सेंटर के पुरातत्व महत्व को
विज्ञापन

प्राइमरी हेल्थ सेंटर का मुख्य भवन ब्रिटिश काल के दौरान की है। इसके महत्व को समझते हुए भवन निर्माण के दौरान इस भवन को सुरक्षित रखकर विरासत बिल्डिंग के पीछे अर्बन पॉलीक्लीनिक के लिए नई बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। बीते साल मई माह में जजपा जिलाध्यक्ष भाग सिंह दमदमा ने भूमि पूजन कर इस भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाया था। इसके निर्माण की अवधि करीब 15 माह है। इस निर्माण में बेसमेंट सहित उसकी पांच मंजिलें बनाई जाएंगी।

मुख्य बिंदु
1 भवन पर करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की आएगी लागत
2 भवन एक साल तीन माह के प्रस्तावित समय में बनकर होगा तैयार
3 बेसमेंट सहित पांच मंजिला होगा भवन
4 छह बेड से बढ़कर 30 बेड की क्षमता हो जाएगी

अर्बन पॉलीक्लीनिक सेंटर में फिलहाल मरीजों को कोई विशेष सुविधाएं नहीं मिल रहीं हैं। यहां न तो एक्सरे की सुविधा है, न ही अल्ट्रासाउंड की। अस्पताल में हड्डियों सहित अन्य बीमारियों के विशेषज्ञ डाॅक्टर होने चाहिए। एक्सरे भी करवाना है तो मरीजों को इधर-उधर के धक्के खाने पड़ते हैं। सड़क दुर्घटना आदि में भी केवल यहां प्राथमिक उपचार दिया जाता है। इसके उपरांत मरीज को पंचकूला या अन्य अस्पताल रेफर किया जाता है। शहर के मरीजों को हर सुविधा पिंजौर शहर में ही मिलनी चाहिए। - कमलेश शर्मा स्थानीय निवासी
विज्ञापन


अस्पताल में एक्सरे, अल्ट्रा साउंड सहित अन्य जरूरी सुविधाएं मिलनी चाहिए। अगर अस्पताल पहुंचने के बाद भी सामान्य टेस्ट आदि के लिए मरीज को अन्य अस्पताल भेज दिया जाए तो इस अस्पताल में आने का क्या फायदा है। अस्पताल में सुविधाओं को बढ़ाना चाहिए। - सोनिया स्थानीय निवासी

बिल्डिंग निर्माण की अवधि करीब 15 माह है। इस साल के अंत तक अर्बन पॉलिक्लीनिक सेंटर पिंजौर की बिल्डिंग निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा। भवन को बेसमेंट सहित पांच मंजिला बनाया जा रहा है। इसमें पार्किंग की भी सुविधा मिलेगी। - राजकुमार, जेई पीडब्ल्यूडी बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें