फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी परीक्षा में बजा हरियाणा डंका, सोनीपत के प्रदीप टॉपर, पलवल के हिमांशु को चौथी रैंक

Tue, 04 Aug 2020 11:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/सोनीपत/पलवल
विज्ञापन
यूपीएससी टॉपर प्रदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा-2019 का परिणाम घोषित कर दिया। खेलों में दुनिया भर में प्रदेश का डंका बजाने के बाद हरियाणा के होनहारों ने सिविल सेवा परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। सोनीपत के तेवड़ी गांव के किसान सुखबीर सिंह के बेटे प्रदीप सिंह ने यूपीएससी परीक्षा परिणाम में टॉप किया है। साथ ही पलवल के होडल के हिमांशु जैन को चौथी रैंक प्राप्त हुई है। हरियाणा के 15 से ज्यादा होनहारों ने परीक्षा पास की है।

विज्ञापन


हरियाणा कैडर की इच्छा, एक साल में 260वीं रैंक से पाया अव्वल नंबर
यूपीएससी टॉपर प्रदीप सिंह की प्राथमिकता हरियाणा कैडर में आने की है। प्रदीप का कहना है कि उन्हें हरियाणा कैडर मिलता है तो कृषि प्रधान प्रदेश में किसानों की बेहतरी के साथ महिलाओं के लिए योजनाओं पर काम करेंगे। यूपीएससी टॉपर प्रदीप सिंह इनकम टैक्स इंस्पेक्टर की नौकरी करना चाहते थे, लेकिन पिता सुखबीर सिंह ने उसे आईएएस के लिए मेहनत करने की राह दिखाई। पिता की सलाह पर आईएएस बनने का लक्ष्य तय किया आगे बढ़ते रहे। पिछले साल के परिणाण में उन्हें 260वीं रैंक मिली थी और अब अपनी मेहनत से उन्होंने पहला स्थान पाया है।

शिक्षा की अलख जगाने का काम करेंगे
होडल के हिमांशु जैन ने दूसरी बार में ही यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में चौथी रैंक प्राप्त की। हिमांशु के आठवीं कक्षा पास करने के बाद पिता सचिन जैन उसे दिल्ली ले आए। 9वीं में दाखिला करवा खुद शाहदरा में ज्वेलरी का काम शुरू कर दिया। हिमांशु ने हंसराज कॉलेज दिल्ली से बीए इकोनॉमिक्स करने के बाद आईएएस बनने के लिए तैयारी शुरू की। हिमांशु के अनुसार उन्हें जहां भी मौका मिलेगा, वहीं रहकर शिक्षा की अलख जगाने का काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें