फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मरीज की मौत पर हंगामा, महिला डाक्टर से मारपीट के आरोप में केस

विज्ञापन
विज्ञापन
वीआईपी रोड स्थित एम केयर अस्पताल में सामने आया मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जीरकपुर। पुलिस ने वीआईपी रोड स्थित एम केयर अस्पताल में एक मरीज की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। इस मामले में एक महिला डाक्टर की शिकायत मृतक के पारिवारिक सदस्याें के खिलाफ उनका रास्ता घेरकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकियां देने और बचाव के लिए आए उनके भाई के साथ मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ के खिलाफ 323, 341, 506, 294, 509 व 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक बलराज सिंह की पत्नी, उनकी साली व उनके साथ मौजूद कुछ अन्य पुरुषों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में डाक्टर प्रियंका गोयल ने बताया कि उनके अस्पताल में बलराज सिंह नामक मरीज दाखिल हुआ था। जो पहले से बीमार था और उसकी हालत नाजुक थी। इस बारे में मरीज के परिजनों को साफ साफ बताया गया था। जिसके बाद ही डाक्टरी धर्म को निभाते हुए उन्होंने मरीज का इलाज किया तो दो दिन बाद उनकी इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद मृतक बलराज के परिजनों ने डाक्टर प्रियंका गोयल को एक कमरे रोक कर उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट भी की, जिससे बचकर वह बाहर निकले और अपनी गाड़ी से घर जाने लगे तो मृतक बलराज की पत्नी, साली व उनके साथ मौजूद कुछ पुरुर्षों ने उनकी गाड़ी घेर ली और गाली गलौज करने लगे। शिकायतकर्ता डाक्टर प्रियंका ने बताया कि जब इस बीच उनका भाई बचाने के लिए आया तो उनके साथ भी मारपीट की गई और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। जिसकी शिकायत उन्होंने थाना जीरकपुर में दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने महिला डाक्टर की शिकायत पर मृतक बलराज सिंह की पत्नी साली व उनके साथ कुछ अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें