धनतेरस पर सोने की खरीदारी पर 50% तक मेकिंग चार्ज में छूट
शाम ज्वैलर्स ने 4 से 6 नवंबर तक आयोजित किया विशेष उत्सव, डायमंड ज्वैलरी पर 15% फ्लैट छूट और पुराने सोने पर 100% एक्सचेंज गारंटी का दिया ऑफर शॉप एंड विन में चार लग्जरी कारें जीतने का मौका
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। धनतेरस पर सोने और हीरे के आभूषणों की खरीदारी के लिए शाम ज्वैलर्स ने ग्राहकों को विशेष ऑफर्स दिए। इसके तहत सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर 50 फीसदी तक छूट और डायमंड ज्वैलरी की खरीद पर 15 फीसदी की फ्लैट छूट रखी गई। कंपनी की ओर से यह तीन दिवसीय धनतेरस उत्सव 4 से 6 नवंबर तक आयोजित किया गया। शाम ज्वैलर्स के मालिक गगन खुराना ने कहा कि उत्सव के दौरान पुराने सोने पर 100 फीसदी एक्सचेंज गारंटी का ऑफर भी दिया गया। इसका लाभ पुराने सोने की शुद्धता, वजन और जांच के साथ लागू नियमों व शर्तों के अनुसार निर्धारित किया गया। खरीदारी को आकर्षक बनाने के लिए शॉप एंड विन योजना भी पेश की गई। इसके तहत ग्राहकों को एक ऑडी क्यू3, एक टोयोटा हाईराइडर और दो टोयोटा टायसोर जीतने का अवसर दिया गया।