चंडीगढ़। सेक्टर-39 में तेज रफ्तार वाहन चालक एक बाइक सवार को टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में बाइक चालाक बुरी तरह जख्मी हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्लोमाजरा निवासी घायल बाइक चालक धर्मेंद्र (30) को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। सिर में गहरी चोट आने की वजह से अभी तक धर्मेंद्र का बयान दर्ज नहीं किया जा सका है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। घटना मंगलवार रात करीब 9.30 बजे की है। हल्लोमाजरा निवासी रिश्तेदार श्यामा देवी ने बताया कि धर्मेंद्र एलआईसी एजेंट का काम करते हैं। बीते मंगलवार को अपने बाइक से किसी से पैसा लेने गया था। वहां से लौटने के दौरान हादसा हुआ। पीजीआई में धर्मेंद्र का इलाज चल रहा है।