फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात लोगों ने खालिस्तान जिंदाबाद का पोस्टर चस्पाया, पुलिस ने हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-44/51 की डिवाइडिंग रोड के नजदीक सेक्टर चिह्नित करने वाली जगह पर खालिस्तान जिंदाबाद का पोस्टर चस्पा मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पर पहुंची सेक्टर-49 थाना पुलिस ने पोस्टर को उतारा। घटना शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे की है। किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि रोड किनारे बने सेक्टर चिह्नित करने वाली जगह पर खालिस्तान जिंदाबाद का पोस्टर चस्पाया है। इसकी सूचना मिलते ही सेक्टर-49 थाना प्रभारी सुरिंदर कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चस्पाए गए पोस्टर को हटवाया। पुलिस ने सेक्टर के अन्य हिस्सों में ऐसे पोस्टरों को खंगालना शुरू किया, लेकिन किसी अन्य जगह पर कोई पोस्टर नहीं मिला। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला, लेकिन पोस्टर किसने चस्पाया अभी तक कुछ साफ नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिस किसी ने यह हरकत की है, उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें