फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फीस बढ़ाने से पहले विश्वविद्यालय चर्चा जरूर करें

विज्ञापन
विज्ञापन
वीसी की बैठक में उच्च शिक्षा विभाग ने कहा फीस बढ़ाने का फैसला लेने से पहले एकमत राय बनाएं
विज्ञापन

चंडीगढ़। राज्य के सभी विश्वविद्यालय के वीसी की बैठक बुधवार को उच्च शिक्षा विभाग के साथ हुई। एडिशनल सेक्रेटरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिक्षा विभाग ने सभी वीसी को कहा कि वह फीस बढ़ाने से पहले चर्चा जरूर कर लें। उस पर एक राय बनाएं, तभी फीस बढ़ाएं। बिना राय मशविरा के फीस न बढ़ाएं। बैठक में विश्वविद्यालय में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी को लागू करने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। इस मुद्दे पर जुलाई के तीसरे हफ्ते में राज्यपाल के साथ बैठक होनी है। इसके लिए सभी विश्वविद्यालय को अपनी प्रजेंटेशन तैयार करनी होगी। साथ ही सुझाव भी देंगे। उल्लेखनीय है कि रोहतक यूनिवर्सिटी में कुछ समय पहले फीस बढ़ा दी थी। इससे छात्रों में नाराजगी बढ़ गई थी। कॉलेज व अन्य जगहों पर भी प्रदर्शन हुआ था। एक दो और विश्वविद्यालयों ने भी फीस में बढ़ोतरी की थी। इस पर वीसी को कहा गया है कि वह फीस बढ़ाने से पहले विचार-विमर्श कर लें। इस दौरान जिन विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी हुई थी, उसकी जानकारी भी मांगी गई थी। हालांकि सिर्फ तीन से चार विश्वविद्यालयों ने फीस में बढ़ोतरी की है। बाकी किसी विश्वविद्यालय ने फीस नहीं बढ़ाई है। वहीं, बैठक में इस बात की चर्चा भी हुई की जुलाई माह में कुलपति की अध्यक्षता में होने वाली बैठक को लेकर शिक्षण संस्थानों की क्या तैयारी है। इस बैठक में नेशनल एजुकेशन पालिसी को लागू करने को लेकर चर्चा होनी है। हरियाणा में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय नेशनल एजुकेशन पॉलिसी लागू करने वाला पहला शिक्षण संस्थान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें