फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू सिंडीकेट चुनाव: यूनिवर्सिटी ग्रुप 9 सीटों पर जीता

Sat, 19 Dec 2015 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) में 2016 सीनेट चुनाव से पहले अंतिम सिंडीकेट के गठन में यूनिवर्सिटी ग्रुप (चतरथ ग्रुप) का दबदबा रहा है। 6 फैकल्टी की 15 सीटों के लिए मतदान हुआ। कई फैकल्टी में आम सहमति से सिंडीकेट सदस्यों का चुनाव कर लिया गया, जबकि कुछ फैकल्टी  में कड़ी टक्कर हुई।
विज्ञापन


कंबाइंड फैकल्टी की एक सीट पर टाई रहने के कारण दोबारा से वोटिंग करानी पड़ी। सिंडीकेट चुनाव में यूनिवर्सिटी ग्रुप को 15 में से 9 और अशोक गोयल ग्रुप को 6 सीटें ही मिल सकी। नई सिंडीकेट में सिर्फ एक महिला को सदस्य बनाया गया है। सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कालेज फॉर वुमन की प्रिंसिपल डा.चरणजीत कौर सोही आर्ट्स फैकल्टी से सिंडीकेट में चुनी गई हैं।  

सीनेट-सिंडीकेट के चाणक्य नहीं दिखे पहली बार  
पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट और सिंडीकेट के चाणक्य माने जाने वाले जीके चतरथ पहली बार सिंडीकेट चुनाव के दौरान नहीं दिखाई दिए। कई सीनेटरों ने स्व.चतरथ को याद किया। सालों तक सिंडीकेट के सदस्य रहे जीके चतरथ की बेटी और पूर्व मेयर अनु चतरथ को सिंडीकेट की जगह डीन लॉ चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
किस फैकल्टी में कौन जीता
फैकल्टी ऑफ आर्ट्स
डा.अजय रंगा(26 वोट)
डा.चरणजीत कौर सोही(29 वोट)
एचएस लकी(25 वोट)

फैकल्टी ऑफ साइंस
प्रो.अनिल मोंगा(28 वोट)
डा.बीसी जोसन(28 वोट)
डा.आईएस संधू(27 सीट)

फैकल्टी ऑफ लैंग्वेज
प्रो.कौशल मल्होत्रा
 प्रो.शैली वालिया
(दोनों सीटों पर निर्विरोध चुना गया)
 
फैकल्टी ऑफ लॉ
डा.डीपीएस रंधावा
डा.इमैनुअल नाहर
(दोनों सीटों पर सर्वसम्मति से चुनाव किया गया)

फैकल्टी ऑफ कल साइंस
अशोक गोयल
रघुबीर दयाल
(दोनों सीटों पर सर्वसम्मति से चयन हुआ)

कंबाइंड फैकल्टी
प्रो.नवदीप गोयल(43)
डा.एसएस सांगा(40)
हरप्रीत सिंह दुआ(37 वोट)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें