फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, ट्वीट किया- मैं ठीक हूं

Mon, 29 Mar 2021 01:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया। - फोटो : @kataria4ambala
विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा में कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है। रविवार को अंबाला से सांसद और केंद्रीय जल शक्ति और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया भी संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मैं ठीक हूं और गुरुग्राम स्थित मेदांता में डॉक्टरों की निगरानी में हूं। इसके साथ उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों से जांच कराने और एहतियात बरतने की अपील भी की है। 

विज्ञापन


हरियाणा : 1383 नए कोरोना संक्रमित 
बता दें कि शनिवार को हरियाणा में कोरोना के 1383 नए मामले सामने आए थे और सात संक्रमितों की मौत हो हुई थी। गुरुग्राम और करनाल में सबसे अधिक मामले मिले और रेवाड़ी इकलौता जिला रहा जहां एक भी केस सामने नहीं आया। वहीं बढ़ते मामलों को रोकने के लिए सीएम सिटी करनाल समेत चार जिलों में प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। शनिवार को ठीक होने के बाद 761 मरीज घर भी लौटे हैं।

यहां मिले नए संक्रमित
गुरुग्राम में 245, फरीदाबाद में 85, सोनीपत 39, हिसार 21, अंबाला 166, करनाल 220, पानीपत 57, रोहतक 39, पंचकूला 152, कुरुक्षेत्र 128, यमुनानगर 58, सिरसा 23, महेंद्रगढ़, पलवल 2-2, भिवानी 8, झज्जर 5, फतेहाबाद 36, कैथल 31, जींद 62, नूंह 1 और चरखी दादरी में 3 नए संक्रमित मिले हैं। अंबाला, पंचकूला में 2-2, जींद, हिसार और गुरुग्राम में 1-1 कोरोना मरीज ने दम तोड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें