फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: चंडीगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बोले-एनडीए को मिलेंगी 400 से ज्यादा सीटें

Wed, 29 May 2024 01:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पत्रकारवार्ता में केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही कहा कि चंडीगढ़ से भाजपा के प्रत्याशी संजय टंडन पिछले कई वर्षों से चंडीगढ़ में लोगों की सेवा कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
चंडीगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचे। बीजेपी कार्यालय कमलम में प्रेस वार्ता के दौरान पीयूष गोयल ने कहा कि चंडीगढ़ में बहुत व्यवस्थित विकास हुआ है और भविष्य में पीएम मोदी के नेतृत्व में हम कई नई योजनाओं और स्कीमों के साथ काम करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन


गोयल ने कहा कि एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें मिलने जा रही हैं... मुंबई की 6 सीटें बीजेपी और हमारी सहयोगी पार्टी शिवसेना को मिलेंगी। हम दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेंगे। भाजपा ओडिशा में 21 में से 18 सीटें और पश्चिम बंगाल में 30-35 सीटें जीत सकती है।
       
भाजपा के प्रत्याशी संजय टंडन के बारे में गोयल ने कहा कि टंडन और वह दोनों बचपन के दोस्त हैं। दोनों की कई पुरानी यादें जुड़ी हुई है। उन्होंने मनीष तिवारी पर भी कई सवाल उठाए। कहा कि मनीष तिवारी एक जगह से दूसरी जगह चुनाव लड़ने के लिए भागते रहते हैं। मनीष तिवारी की तरफ से संजय टंडन को दिए गए डिबेट चैलेंज पर गोयल ने कहा कि मनीष तिवारी की डिबेट करने के तरीके को उन्होंने संसद में देखा है। वह बेबुनियाद की बातें करते हैं। गोयल ने कहा कि उनसे डिबेट करने के लिए तो वह चंडीगढ़ के किसी पार्षद को भी नहीं भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें