फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने किया चंडीगढ़ को पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बच्चों में नशीली दवाओं और मादक द्रव्यों के सेवन और अवैध तस्करी की रोकथाम पर संयुक्त कार्य योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ को नई दिल्ली में पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार रविवार को डीसी विनय प्रताप सिंह और चंडीगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग (सीसीपीसीआर) की चेयरपर्सन शिप्रा बंसल ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से प्राप्त किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की संयुक्त कार्ययोजना पर रविवार को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय-स्तरीय समीक्षा-सह-परामर्श बैठक के अवसर पर यह पुरस्कार दिया गया। चंडीगढ़ ने 30 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों में से एक स्थान प्राप्त किया है। बच्चों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग से दूर करने के लिए संबंधित हितधारकों यानी जिला बाल संरक्षण इकाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण विभाग, नारकोटिक्स ब्यूरो और पुलिस द्वारा संयुक्त कार्य योजना के तहत कई प्रयास किए गए हैं जिसकी वजह से चंडीगढ़ को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें