फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारियों का वेतन काटने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एनएचएम कर्मचारी संघ (सीएनईयू) ने अनुबंधित एनएचएम कर्मचारियों के वेतन में कटौती पर नाराजगी जताई है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्फ्यू के कारण कर्मचारी अन्य राज्यों में फंस गए हैं। प्रशासन उनकी समस्या को न समझते हुए वेतन काट रहा है।
विज्ञापन

संगठन के महासचिव अमित कुमार ने कहा कि सीएनईयू ने पहले ही 24 मार्च को ई-मेल के माध्यम से एनएचएम के उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया था कि सार्वजनिक परिवहन की अनुपलब्धता के कारण हमारे कुछ सहयोगी ड्यूटी में पहुंचने में असमर्थ हैं। सीएनईयू ने एनएचएम विभाग से अनुरोध किया था कि कृपया स्थानीय एनएचएम कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था पर विचार करें, जो ट्राइसिटी में अपने खुद के वाहनों को चलाने में असमर्थ हैं। इसके विपरीत, उन्होंने कुछ अनुबंधित कर्मचारियों के वेतन में कटौती की है, जबकि कर्फ्यू से पहले से ही कर्मचारी शहर से बाहर थे। मात्र 10 से 15 कर्मचारी बाहर हैं, जो ड्यूटी में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। बाकी एनएचएम कर्मचारी ड्यूटी कर रहे हैं।
लॉकडाउन की शुरुआत से पहले, केंद्र सरकार और यूटी सरकार ने पत्र जारी किया था कि अगर कोई कर्फ्यू के बीच फंस गया तो उसका वेतन नहीं काटा जाएगा। इस वजह से एनएचएम यूनियन एनएचएम विभाग के इस फैसले की निंदा करता है। साथ ही कटा हुआ वेतन वापस करने की मांग करता है। महासचिव ने कहा कि डायरेक्ट डॉ. जी दीवान और नोडल अधिकारी डॉ. संगीता केंद्र सरकार के आदेश की अवज्ञा कर रहे हैं। साथ ही कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें