फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अनियंत्रित बाइक सड़क पर गिरी, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। शास्त्री नगर लाइट पॉइंट से किशनगढ़ की ओर जा रहे एक युवक की बाइक अनियंत्रित सड़क पर गिर गई। बाइक से गिरने पर युवक का सिर सड़क से जा टकराया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। युवक के हेलमेट न पहने होने की वजह से सिर में गंभीर चोट लगी। राहगीरों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन


लाइट पॉइंट के पास खड़ी पीसीआर ने घायल युवक को मनीमाजरा अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में जीएमएसएच-16 रेफर कर दिया गया। इमरजेंसी में जांच के बाद डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। यह हादसा रविवार दोपहर लगभग 12.15 बजे हुआ। मृतक की पहचान 19 साल के बापूधाम निवासी रोहित नाम के युवक के रूप में हुई है। सोमवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया। आईटी पार्क थाना पुलिस में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 194 के तहत कार्रवाई कर क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है।

आईटी पार्क एसएचओ जुलदान सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर करीब सवा 12 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि एक नौजवान की बाइक अनियंत्रित होने से वह गिरकर घायल हो गया है। इसके बाद तुरंत बाद जांच अफसर ने पहुंचकर घटनास्थल की वीडियोग्राफी की। प्राथमिक जांच में पता चला कि नौजवान बापूधाम का रहने वाला था और उसने हाल ही में 12वीं क्लास पास की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें