फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बहू नैना की बात चाचा ससुर ने मानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब दक्षिण हरियाणा में 100 फीट गहरे ट्यूबवेल के लिए मिलेंगे बिजली कनेक्शन
विज्ञापन

25 अगस्त को विधायक नैना चौटाला ने चाचा ससुर के सामने उठाया था मुद्दा

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बहू नैना चौटाला की बात आखिरकार चाचा ससुर रणजीत चौटाला ने मान ली है। अब दक्षिण हरियाणा में अब 100 फीट से अधिक गहरे ट्यूबवेल के कनेक्शन के लिए सौर ऊर्जा की बाध्यता को खत्म कर दिया गया है। अब ऐसे ट्यूबवेल के लिए बिजली कनेक्शन मिल सकेंगे। यह जानकारी मानसून सत्र के दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दी है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। दरअसल, 25 अगस्त को बाढ़डा विधानसभा की विधायक नैना चौटाला ने सत्र के दौरान बिजली मंत्री रणजीत चौटाला से सवाल पूछा कि दक्षिणी हरियाणा में ट्यूबवेलों की गहराई 100 फुट से भी ज्यादा हो गई है, इस कारण सोलर पावर की मोटर जमीन से पानी की निकासी करने असमर्थ हैं। ऐसे किसानों को बिजली कनेक्शन दिया जाए। उस दौरान बिजली मंत्री ने नियमों का हवाला दिया तो नैना चौटाला ने कहा कि मैं तो आपकी बहू हूं। ये काम तो आपको करना होगा। उस दौरान बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा था कि जो भी काम बनता होगा, उसके अनुसार काम किया जाएगा। मंगलवार को बिजली निगम ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। डिप्टी सीएम ने बताया कि यदि जरूरत पड़ी तो उत्तरी हरियाणा में भी यह स्कीम लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें