रेलवे स्टेशन के दूसरी तरफ पार्किंग एरिया में लावारिस अटैची मिलने से बुधवार को हड़कंप मच गया। इसकी सूचनाजीआरपी को दी गई। मौके पर पहुंची जीआरपी की टीम ने अटैची खोलकर जांच की तो उसमें कपड़े निकले।
जानकारी के मुताबिक पंचकूला साइड स्टेशन के बाहर पार्किंग एरिया में करीब 7 बजे एक लावारिस अटैची पड़ी दिखी। अटैची को देखते ही लोगों में दहशत फैल गई।
अटैची में बम होने की अफवाह से स्टेशन पर यात्रियों में तरह तरह की चर्चा होने लगी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर अटैची की जांच में कपडे़ मिले। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र दत्ता भी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया।
जीआरपी थाना प्रभारी हरनेक सिंह और स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र दत्ता ने बताया कि पार्किंग पर सामान उतारते हुए कोई व्यक्ति ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में अटैची भूल गया है।