फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटों का 72 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, जाट नेताओं से आज होगी बात

Fri, 18 Mar 2016 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/रोहतक
विज्ञापन
जाट आरक्षण के लिए आंदोलन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जाट आरक्षण तुरंत लागू करने और केस वापसी की मांग पर जाटों का 72 घंटे का अल्टीमेटम खत्म हो गया है। वीरवार को जाट भवन में दिनभर चले हंगामे और तनाव के बीच जाट नेताओं ने आंदोलन को तैयार भीड़ और स्थिति को किसी तरह संभाला। अब जाट आंदोलन को शुक्रवार शाम तक टाला गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को ही चंडीगढ़ में खाप और जाट युवा नेताओं की मुख्य सचिव डीएस ढेसी के साथ बैठक होगी। इसी बैठक के बाद जाट आगामी रणनीति की घोषणा करेंगे। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर रोहतक में भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

पुलिस-प्रशासन के सुरक्षा के आश्वासन के बीच एमडीयू के हॉस्टल खाली होने शुरू हो गए हैं। वहीं, पूरे प्रदेश की नजर रोहतक पर टिक गई है। रोहतक में होने वाले फैसले से ही प्रदेश में आंदोलन चलेगा।
विज्ञापन


जाट आरक्षण को लेकर दिए गए 72 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होने के बाद जाटों में एक बार फिर सरकार के खिलाफ गुस्सा दिखा। जाट भवन में पहुंची बेकाबू भीड़ ने एकबारगी तो शुक्रवार से चक्का जाम की घोषणा कर दी। हालांकि बाद में किसी तरह खाप प्रतिनिधियों और युवा जाट नेताओं ने स्थिति को संभाल लिया। इसके बाद नांदल भवन में बंद कमरे में बैठक हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें