फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लाउडस्पीकर से दिया सभी क्लब संचालकों को एल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हाईकोर्ट के आदेशों की अनुपालना में पुलिस ने क्लब संचालकों पर समय सीमा की सख्त पाबंदी लागू कर दी है। हाल ही में दायर एक जनहित याचिका में शहरी क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट ने निर्देश दिए थे कि सभी क्लब रात 3 बजे तक बंद किए जाएं। एसीपी सुरेंद्र सिंह ने स्वयं क्लब क्षेत्र का निरीक्षण किया और लाउडस्पीकर के माध्यम से घोषणा कर सभी क्लबों को रात 3 बजे तक बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि क्लब बंद होने के बाद भी कुछ युवक और युवतियां क्लब के पार्किंग स्थल पर देर रात तक रुककर उसे अड्डा बना लेते थे, जिससे सुबह के समय आने-जाने वाले वरिष्ठ नागरिकों को असुविधा होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें