फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: यूआईसीईटी के बीई केमिकल इंजीनियरिंग प्रोग्राम को 2028 तक मिला एनबीए मान्यता विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के डॉ. एसएसबी यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईसीईटी) के बीई केमिकल इंजीनियरिंग प्रोग्राम को नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रेडिटेशन (एनबीए) ने दिसंबर 2028 तक मान्यता का विस्तार दे दिया है।
विज्ञापन

यूआईसीईटी का पाठ्यक्रम लगातार अपडेट किया जाता है, जिसमें एडवांस सिमुलेशन टूल्स, एआई आधारित एप्लीकेशन्स और इंडस्ट्री-रेडी सॉफ्टवेयर शामिल हैं। हाल ही में संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर तब सराहना मिली जब इसके छात्रों ने एचपीसीएल-मित्तल एनर्जी लिमिटेड द्वारा आयोजित एचएमईएल क्वेस्ट 2025 में दूसरा स्थान हासिल किया। संस्थान की प्लेसमेंट स्थिति भी मजबूत है। पिछले दो वर्षों में लगभग 100 प्रतिशत योग्य छात्रों का चयन हुआ है।
यूआईसीईटी ने जापान की वाईएनयू यूनिवर्सिटी और अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन के साथ ड्यूल डिग्री कार्यक्रम के एमओयू भी किए हैं। लैब्स, कंप्यूटिंग सुविधाएं और समर्पित पुस्तकालय जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं छात्रों को उपलब्ध हैं। 2024 में उद्योग से छह प्रोफेसर्स ऑफ प्रैक्टिस की नियुक्ति ने शिक्षण गुणवत्ता और इंडस्ट्री-ओरिएंटेशन को और मजबूत किया है। संस्थान की चेयरपर्सन प्रो. अनुपमा शर्मा ने एनबीए मान्यता विस्तार को संकाय, स्टाफ और छात्रों की साझा मेहनत का परिणाम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें