'उड़ता पंजाब' की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। हाइकोर्ट की हरी झंडी मिलने पर कैप्टन अमरिंदर सिंह और केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी।
कोट
मुंबई हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत है। सेंसर बोर्ड के कदम से तो फिल्म की आत्मा ही मर जाती। उम्मीद है कि फिल्म उन लोगों की आंखें खोलेगी, जो इस मुद्दे को नकारते रहे हैं। यह सीएम प्रकाश सिंह बादल और डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के लिए सबक होगा क्योंकि वे फिल्म निर्माताओं पर पंजाब को बदनाम करने के आरोप लगा रहे थे।
कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान
--------------------
अदालत का फैसला मोदी शासन की असहिष्णुता पर करारा तमाचा है।
अरविंद केजरीवाल, आप संयोजक