फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दो युवकों ने घर में घुसकर चलाई गोली, खाना खा रहा दंपति बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। राम दासिया मोहल्ले में रात नौ बजे के करीब मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने एक घर पर गोली चला दी। खाना खा रहे पति-पत्नी बाल-बाल बचे। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घर के मालिक सुरिंदर सिंह ने बताया कि वह प्लंबर का काम करता है और अपने घर के ग्राउंड फ्लोर पर रहता है जबकि उसका भाई सुखविंदर सिंह इसी घर में पहली मंजिल रहता है। उन्होंने बताया कि शाम साढ़े आठ बजे एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आए जिन्होंने हेलमेट पहन रखा था। दोनों हमलावर सीढ़ियों के रास्ते पहली मंजिल पर चढ़े लेकिन पहली मंजिल पर दाखिल होने वाले रास्ते पर लगा दरवाजा बंद होने के कारण वह नीचे आ गए। जहां उसका भाई सुखविंदर सिंह अपनी पत्नी के साथ खाना खा रहा था। दोनों हमलावरों ने उसके भाई व भाभी पर गोली चला दी। इसमें वह बाल-बाल बच गए व गोली घर की खिड़की में लगी। शोर मचाने पर हमलावर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। दोनों भाइयों ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि हमलावर कौन हैं। उनकी किसी से भी कोई रंजिश है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी जसकंवल सिंह सेखों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और मौके से चली गोली का खोल बरामद किया है। जांच की जा रही है कि हमलावर कौन थे और उन्होंने गोली क्यों चलाई है। उन्होंने नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है ताकि हमलावरों का सुराग लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें