फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दो युवक कमानीदार चाकू के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। थाना-11 पुलिस ने कमानीदार चाकू के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव दड़वा के फैजन के रूप में हुई है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि थाना- 11 के प्रभारी इंस्पेक्टर मलकीत सिंह की सुपरविजन में पुलिस एरिया में पेट्रोलिंग कर रही थी। पेट्रोलिंग के दौरान जब पुलिस पीजीआई स्थित नयागांव रोड के नजदीक पहुंची तो पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को रोक कर पूछताछ की। जब उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से कमानीदार चाकू बरामद हुआ।
विज्ञापन

सेक्टर-50 से भी युवक से चाकू बरामद
वहीं, सेक्टर-49 की थाना पुलिस सेक्टर- 50 में एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार है। पुलिस के अनुसार जब टीम स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास दौरा कर रही थी तो शक के आधार पर एक युवक से पूछताछ की गई। जब उसकी तलाशी ली गई तो युवक से कमानीदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सेक्टर- 49 के रहने वाले रविंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें