फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कैम्बवाला के पास दो युवक नशीले पदार्थों समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन और आइस ड्रग बरामद की है। आरोपियों की पहचान धनास स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी निर्मल और गांव कैम्बवाला निवासी नंद लाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 13 जून को थाना सेक्टर-3 की टीम ने गांव कैम्बवाला के पास पराग फार्म के निकट नाकाबंदी के दौरान दोनों आरोपियों को संदिग्ध अवस्था में काबू किया। तलाशी लेने पर उनके पास से 2.52 ग्राम हेरोइन और 1.31 ग्राम आइस ड्रग बरामद हुई। इस संबंध में थाना सेक्टर-3 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे नशीले पदार्थ कहां से लाते थे और इन्हें किसे सप्लाई करते थे। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें