फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: युवती से गलत इशारे पर दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-15 मार्केट में युवती को कथित आपत्तिजनक इशारा करने के मामले में पुलिस ने प्रीवेंटिव एक्शन के तहत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों न्यू चंडीगढ़ के पास के गांव के रहने वाले हैं और सेक्टर-15 के जिम में आते हैं। आरोप है कि थार सवार एक युवक ने युवती की ओर गलत इशारा किया, जिसका उसने वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवती ने औपचारिक शिकायत नहीं दी, फिर भी शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने कार्रवाई की। सेक्टर-11 थाना प्रभारी जसपाल भुल्लर ने बताया कि दोनों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें